एशियन गेम्स : भारत को पांचवा गोल्ड मेडल मिला
मुंबई [महामीडिया]
नीरू ढांडा ने आज मंगलवार को एशियन गेम्स के महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए। वह पहले स्थान पर रहीं। चीन की सन यूनोंग (26 अंक) दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) तीसरे नंबर पर रहीं।यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है। इतना ही नहीं, व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला गोल्ड है। भारत के कुल पदक 47 हो गए हैं। इनमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।