भारत श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा

भारत श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा

जयपुर [ महामीडिया] भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। अब गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। भारत ने जापान के निशिन में खेले गए सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। 3 बल्लेबाज रनआउट हुए। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए ।

सम्बंधित ख़बरें