भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच कल
भोपाल [महा मीडिया]
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच कल यानी 11 अक्टूबर 2026 को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से दोपहर करीब 2:40 बजे इंदौर पहुंचेंगे।