एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत के तीन विकेट गिरे
मुंबई [महा मीडिया]
भारत ने एशियाड मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक शुरुआत की है। 13.1 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 128/4 है। कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।ईशान किशन (20 रन) को अराफात मिन्हास ने बोल्ड कर दिया। अभिषेक शर्मा (27 गेंद पर 61 रन) ने फिफ्टी लगाई।पाकिस्तान के सईम अयूब ने ओपनर वैभव सूर्यवंशी (15 रन) को आउट करके बच्चे खिलाने जैसा सेलिब्रेशन किया।टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। दो दिन पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया था। 9वें ओवर में भारत ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ईशान किशन ने अबरार अहमद की आखिरी बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया। उन्होंने पहली गेंद पर भी बाउंड्री लगाई।