भारत ने पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहले टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले के लिए मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका मिला है।15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिच और परिस्थितियों को लेकर टीम पूरी तरह आश्वस्त नहीं है, इसलिए पहले गेंदबाजी करना बेहतर होगा।भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए हैं। प्रिंस यादव की जगह मयंक और शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी को मौका मिला है। सीरीज का पहला मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। भारत इस फॉर्मेट में विश्व चैंपियन है।