नवीनतम
आज बेंगलुरु में भारत-वेस्टइंडीज़ के बीच महामुकाबला
बेंगलुरु (महामीडिया): क्रिकेट में, भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच आज शाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की श्रृंखला फिलहाल दो-दो से बराबर है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत 22-12 से आगे है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
इस बड़े मुकाबले से पहले बेंगलुरु में बारिश की आशंका बनी हुई है, जिससे खेल प्रेमियों और भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में अब तक कुल 98 छक्के लग चुके हैं. अगर आज के मैच में दोनों टीमें मिलकर 23 छक्के और लगा देती हैं, तो यह आईसीसी के फुल मेंबर देशों के बीच किसी द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक छक्कों (120 से अधिक) का एक नया विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा ।