टी-20 क्रिकेट सीरीज : न्यूजीलैंड ने भारत को 260 रन का टारगेट दिया
मुंबई [महामीडिया]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो गई है। कीवी टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 259 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड ने भारत को 260 रन का टारगेट दिया हैं। यह उसका टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर है। 18वें ओवर में प्रिंस यादव ने माइकल ब्रेसवेल को LBW करके शतकीय साझेदारी तोड़ी।मयंक यादव ने बेवॉन जैकब्स (7 रन), डेरिल मिचेल (24 रन) और टिम साइफर्ट (3 रन) के विकेट भी झटके। अक्षर पटेल ने फिन एलन (31 रन) को आउट किया।