भारत और जापान के बीच टी-20 फ्रैंडली क्रिकेट मैच 22 सितंबर को
मुंबई [महामीडिया]
भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें टीम इंडिया अपनी सामान्य किट पहनेगी। यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत आयोजित होगा जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। यह मैच भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर खेला जाएगा।