एशियाई खेल: रोशिबिना देवी ने वुशु में रजत पदक जीता

एशियाई खेल: रोशिबिना देवी ने वुशु में रजत पदक जीता

नई दिल्ली (महामीडिया):  एशियाई खेलों में भारत की रोशिबिना देवी नाओरेम ने महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत पदक और सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने नौकायन की पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। रोशिबिना देवी को फाइनल मैच में चीन की झांग शियाओयू से शून्य-दो से हार का सामना करना पड़ा। यह एशियाई खेलों में रोशिबिना का तीसरा पदक है। उन्होंने 2023 के हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत और 2018 के जकार्ता-पालेमबांग एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
 
उधर, सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुष डबल स्कल्स नौकायन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी 1500 मीटर तक दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अंतिम 500 मीटर में तीसरे स्थान पर आ गई। इससे पहले सतनाम सिंह ने हांगझोउ एशियाई खेलों में पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स में भी कांस्य पदक जीता था।
 

सम्बंधित ख़बरें