एशियन गेम्स में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीता

एशियन गेम्स में भारत ने दूसरा गोल्ड मेडल जीता

मुंबई [महा मीडिया] 

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में आज शुक्रवार को सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में 484.6 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया।यह शूटिंग में इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय निशानेबाजों अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल जीता था। इस गोल्ड मेडल के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज के सहारे 19 मेडल जीते हैं।

सम्बंधित ख़बरें