भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच इंदौर में 11 अक्टूबर को
जयपुर[ महामीडिया] इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 11 अक्टूबर का दिन बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस दिन स्थानीय होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। दर्शकों और टीवी स्क्रीन पर मैच देखने वालों को एक नया अनुभव देने के लिए इस बार मैदान की आउटफील्ड पर घास को एक खास चौकड़ी पैटर्न में काटा जा रहा है। इस रोमांचक मैच के लिए दोनों देशों की टीमें 10 अक्टूबर को चार्टर्ड प्लेन के जरिए इंदौर पहुंचेंगी।