भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

जयपुर [ महा मीडिया]

पुरुष क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी -20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का अंतिम मैच  आज शाम नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा। भारत पहले दो मैच  जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि दूसरे मैच में संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई।

सम्बंधित ख़बरें