भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से
भोपाल [ महा मीडिया] भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 सीरीज की तारीखों को कन्फर्म किया है। मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।