बीसीसीआई ने फिटनेस टेस्ट के लिए खिलाड़ियों का समय घटाया

बीसीसीआई ने फिटनेस टेस्ट के लिए खिलाड़ियों का समय घटाया

भोपाल [महा मीडिया] 

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। बीसीसीआई [ BCCI] ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकेंड कर दिया है यानी अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी। साथ ही 2 किलोमीटर दौड़ (2K टेस्ट) के लिए 9 से 10 मिनट की समय सीमा तय की गई है। पहले फिटनेस के लिए यो-यो टेस्ट होता था लेकिन अब उसकी जगह ब्रोंको टेस्ट को प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना दिया गया है। खिलाड़ियों में लगातार बढ़ती इंजरी और गिरते फिटनेस स्टैंडर्ड को देखते हुए यह बदलाव किया है। BCCI ने टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम के बीच बेहतर तालमेल के लिए नए न्यूनतम मापदंड भी तय किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें