कॉमनवेल्थ गेम्स में सीमा ने ब्रॉन्ज, लवप्रीत ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया
भोपाल [ महा मीडिया] लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में आठवें दिन भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। वहीं महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा ने ब्रॉन्ज हासिल किया।गुरुवार देर रात लवप्रीत ने पुरुष वेटलिफ्टिंग की 110 kg वेट कैटेगरी में 388 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 176 और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी ओर सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर थ्रो करके किया। इस ब्रॉन्ज के बाद भारत के 17 मेडल हो गए हैं। इनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत 10वें स्थान पर है। लवप्रीत ने स्नैच में कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया। वह गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थे लेकिन न्यूजीलैंड के डेविड डेविड एंड्रयूज से महज एक किग्रा के अंतर से पिछड़ गए।