ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अंडर-19 पुरुष क्रिकेट मैच 13 सितंबर से

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अंडर-19 पुरुष क्रिकेट मैच 13 सितंबर से

भोपाल [ महा मीडिया] क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने होने वाले भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय अंडर-19 पुरुष टीम की घोषणा कर दी है । इस टीम में भारतीय मूल के न्यू साउथ वेल्स के खिलाड़ी नील पटेल को भी शामिल किया गया है। यह टीम भारत के साथ राजकोट और अहमदाबाद में पांच मैचों की मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी।यह दौरा चार सप्ताह तक चलेगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के साथ   तीन 50-ओवर के मैच और दो चार-दिवसीय मैच खेलेगी। यह मुकाबले 13 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 के बीच राजकोट और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। इस टीम का चयन यूथ नेशनल सिलेक्शन पैनल ने किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जिसमें तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें