पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट

पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट

भोपाल [ महा मीडिया] बांग्लादेश के विरुद्ध डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 217 रन था। यह 2017 में मीरपुर टेस्ट में बना था।

जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर 96 रन बनाकर लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। लंच तक टीम ने 74 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के आखिरी चार विकेट भी जल्दी गिर गए।

बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन को 2-2 विकेट मिले।

सम्बंधित ख़बरें