महिला टी-20 विश्व कप में आज तीन मैच
भोपाल [ महामीडिया] महिला टी-20 विश्व कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड से ब्रिस्टल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे होगा। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और आयरलैंड उसी मैदान में शाम 7 बजे भिड़ेंगे। दिन के आखिरी मैच में अजेय ऑस्ट्रेलिया की टक्कर पाकिस्तान से रात 11 बजे लीड्स में होगी। संभावित टीमें इस प्रकार हैं :
न्यूजीलैंड: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया कर (कप्तान), सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हॉलिडे, सूजी बेट्स/इज़ी शार्प, जेस कर, नेंसी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग।
स्कॉटलैंड: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैक्कॉल, पिपा स्प्रोल/ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, किर्स्टी गॉर्डन, क्लो एबेल, हन्ना रेनी/राचेल स्लेटर, गैब्रिएला फोंटेनला।
श्रीलंका: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा/हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यंगाना (विकेटकीपर), काव्या कविंदी/चेतना विमुक्ति, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, मिथाली अयोध्या।
आयरलैंड: एमी हंटर (विकेटकीपर), गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटिल/जॉर्जिना डेम्पसी, अर्लीन केली, एमी मैगुइरे/जेन मैगुइरे, कारा मरे, लारा मैकब्राइड।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एश गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यू (कप्तान), किम गर्थ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन।
पाकिस्तान: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, इरम जावेद, साइरा जबीन, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, तस्मिया रुबाब, नशरा संधू, सादिया इकबाल।