महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड
भोपाल [ महामीडिया] इंग्लैंड महिला टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। बुधवार देर रात खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के 186 रनों के जवाब में विंडीज टीम 148 रन ही बना सकी। इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज को विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। ऑन-फील्ड अंपायर ने पहले उन्हें नॉट आउट दिया लेकिन इंग्लैंड के थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज में स्पाइक के आधार पर फैसला पलट दिया। हालांकि, रीप्ले में गेंद और बल्ले के बीच साफ गैप दिखाई देने के बावजूद आउट दिए जाने से फैसले पर सवाल उठने लगे।