भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया
भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 विश्व कप में 137 रन का टारगेट हासिल कर बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है। यह भारतीय टीम का महिला टी-20 विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 136/8 रन बनाए जवाब में भारत ने लक्ष्य को 16.5 ओवर में 139/5 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया और 19 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की । वहीं श्री चरणी एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। शेफाली को 53 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड हासिल करने वाली प्लेयर्स के क्लब में शामिल हो गई हैं। इस क्लब में स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसे नाम शामिल हैं ।