फीफा विश्व कप में आज रात ब्राजील का सामना स्कॉटलैंड से
भोपाल [ महामीडिया] फीफा विश्व कप में आज रात ब्राजील का सामना स्कॉटलैंड से होगा। स्कॉटलैंड इंटरनेशनल फुटबॉल में कभी ब्राजील को हरा नहीं पाई है। यह मैच रात 3:30 बजे से मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मोरक्को का मुकाबला हैती से रात 3:30 बजे से अटलांटा स्टेडिम में खेला जाएगा। मोरक्को 39 इंटरनेशनल मैचों से नहीं हारी है। वहीं 2 मैच हार चुकी हैती टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।इन दोनों मुकाबलों से पहले मजबूत स्विट्जरलैंड का सामना कनाडा से होगा। यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-B में टॉप करेगी। कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार 25 जून को खेले जाएंगे।