IPL में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच
भोपाल [ महामीडिया] IPL में आज सोमवार को मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा।टूर्नामेंट की शुरुआत में अजेय रही पंजाब लगातार तीन हार के बाद दबाव में है। टीम पिछले 3 मैच हारकर आ रही है। ऐसे में उसके सामने वापसी की चुनौती रहेगी।दूसरी ओर दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। उसने पिछले छह में से पांच मैच गंवा दिए हैं और अब पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।
दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।