आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से

आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से

भोपाल [ महामीडिया]

आईपीएल में आज बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स  से होगा । दोनों टीमों के बीच यह मैच  शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेला जाएगा। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए केकेआर को इस मैच  में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।आरसीबी के अभी 11 मुकाबलों में 14 प्वाइंट हैं। आरसीबी और केकेआर के बीच अब तक कुल 36 मैच   खेले गए हैं जिसमें से 20 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की है। वहीं 15 मैच आरसीबी ने जीते हैं। दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 

रॉयल चैलेंजर्स : रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा.

कोलकाता नाइट राइडर्स  अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी.

सम्बंधित ख़बरें