आज का मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच
भोपाल [महामीडिया] आईपीएल में आज का मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जायेगा । जहां मुंबई इंडियंस की टीम की स्थिति अच्छी नहीं है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद शानदार लय में हैं। ताजा अंक तालिका में मुंबई की टीम 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद कुल 4 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। वहीं, दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर लगातार टॉप-4 में मौजूद है। अब तक आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में जहां मुंबई की टीम ने 15 बार जीत दर्ज की है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। आज का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस प्रकार हैं -
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, केशव महाराज, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार।