IPL में आज चेन्नई का सामना कोलकाता से
भोपाल [ महामीडिया]
आईपीएल [IPL] में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होग जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना-अपना पांचवां मैच खेलने उतरेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है और टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को अभी तक पहली जीत का इंतजार है। टीम अपने 4 में से 3 मैच हार चुकी है जबकि पंजाब के विरुद्ध एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
दोनों संभावित टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोरा।