IPL में आज कोलकाता का सामना लखनऊ से

IPL में आज कोलकाता का सामना लखनऊ से

भोपाल [ महा मीडिया]IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच KKR के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा।आज कोलकाता में बारिश की 90% आशंका है। यहां पिछला मैच भी बारिश के कारण रदद रहा थी।KKR का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। टीम ने अब तक खेले 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है, जबकि पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों की संभावित टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मोहम्मद शमी, मणिमरण सिद्धार्थ।

सम्बंधित ख़बरें