IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से
भोपाल [ महामीडिया]आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना आज बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी में डीसी जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेगी। वहीं, जीटी को इस सीजन की पहली जीत की तलाश होगी। दोनों टीमों के बीच फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। IPL के मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मैच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। DC और GT का इस सीजन का पहला मैच होगा।
दोनों टीमों की संभावित टीम
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।