नवीनतम
आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच
भोपाल [महा मीडिया] आईपीएल के पांचवें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा । मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें अभी तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन में 7वें स्थान पर रही थी जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही थी।