IPL में आज पंजाब के विरुद्ध चेन्नई की इज्जत दांव पर
भोपाल [ महा मीडिया]IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के विरुद्ध जीता है। वहीं चेन्नई को राजस्थान के विरुद्ध हार मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी क्योंकि दोनो चोटिल होने के करण मैच से बाहर हैं।