IPL में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच

IPL में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और बेंगलुरु के बीच

भोपाल [ महामीडिया] IPL  में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। सीजन की दो सबसे बेहतरीन फॉर्म वाली टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। राजस्थान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। टीम को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के विरुद्ध  मिली हैं। वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स ने भी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध  लगातार दो जीत हासिल की हैं।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

सम्बंधित ख़बरें