IPL में आज हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से
भोपाल [महा मीडिया]
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। मैच हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन का यह पहला मैच होगा। दोनों टीमों का इस सीजन का आज 5वां मैच रहेगा। सनराइजर्स हैदराबाद सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स 4 में से केवल 1 मैच जीत सकी है और 3 मैच हार चुकी है।
दोनों टीमों के सम्भावित खिलाडी
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा। इम्पैक्ट प्लेयर- विष्णु विनोद।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।