IPL आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच
भोपाल [ महामीडिया] IPL आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है जिसने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं।
दोनों संभावित टीमें
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा।