IPL में हैदराबाद और दिल्ली के बीच मैच आज
भोपाल [ महामीडिया]
IPL 2026 में आज मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दोनों ही टीमें 6-6 अंकों के साथ बराबरी पर हैं हालांकि बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे स्थान पर है। दिल्ली चौथी जीत की तलाश में हैं। हैदराबाद की टीम अपने घर में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। अब तक दोनों टीमों के बीच 26 मैच खेले गए हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच टाई रहा है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।
दोनों संभावित टीमें
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।