IPL में आज बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

IPL में आज बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से

भोपाल [ महामीडिया] IPL में आज शनिवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  की कोशिश होगी कि वह अपने घरेलू मैदान पर लगातार चौथी जीत दर्ज करे। अगर दिल्ली के बल्लेबाज अपनी तकनीक में सुधार नहीं करते हैं तो यह मुकाबला भी एकतरफा हो सकता है।दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 मुकाबले जीते हैं। जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच टाई रहा है और एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकल सका।बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। स्टेडियम छोटा होने की वजह से चौके-छक्के भी यहां खूब लगते हैं। गेंदबाजों को यहां ज्यादा मदद नहीं मिलती है। बेंगलुरु में शनिवार को मौसम थोड़ा धूप वाला रहेगा। तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा, इसलिए दोपहर में गर्मी ज्यादा होगी। नमी करीब 28 प्रतिशत रहेगी जिससे मौसम थोड़ा ठीक महसूस होगा। धूप तेज रहेगी हवा हल्की चलेगी और बारिश की संभावना लगभग 10 प्रतिशत है। 

संभावित टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर: समीर रिजवी।

सम्बंधित ख़बरें