आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से

आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से

भोपाल [ महामीडिया] आईपीएल [ IPL ]  में आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मैच से ज्यादा प्रशंसकों को रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को आमने-सामने देखने का इंतजार है। रोहित फिलहाल हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं उनके इस मैच में खेलने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई हैं। छह मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ मुंबई और चेन्नई अंक तालिका में पीछे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को चोटों ने काफी प्रभावित किया है और उनके टॉप स्कोरर आयुष म्हात्रे भी अब पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। मुंबई ने अब तक 20 खिलाड़ियों को आजमाया है जो टीम के संतुलन की तलाश को दिखाता है। हालांकि मुंबई ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया है।

दोनों संभावित टीमें

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स/शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, अल्लाह गजनफर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट/एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी/मैट हेनरी/अकील होसेन, गुरजापनीत सिंह।

सम्बंधित ख़बरें