IPL में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच
भोपाल [ महामीडिया] IPL में आज का मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा।गुजरात टाइटंस के पास पॉइंट टेबल में राजस्थान को पीछे छोड़ने का मौका है। दोनों टीमों के 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12-12 अंक हैं लेकिन बेहतर रनरेट के कारण राजस्थान चौथे और गुजरात पांचवें स्थान पर है। गुजरात पिछले तीन मैच लगातार जीतकर शानदार लय में है। वहींराजस्थान रॉयल्स पिछले पांच में से तीन मैच हार चुकी है।