नवीनतम
चेल्सी फुटबॉल क्लब पर 92 करोड़ का जुर्माना
भोपाल [ महा मीडिया] प्रीमियर लीग ने चेल्सी फुटबॉल क्लब पर वित्तीय नियमों के उल्लंघन के मामले में 92 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई 2011 से 2018 के बीच किए गए गुप्त भुगतानों को लेकर की गई है। क्लब ने ईडन हजार्ड, विलियन और डेविड लुइज जैसे बड़े खिलाड़ियों को साइन करने के लिए अनरजिस्टर्ड एजेंटों को करोड़ों रुपए दिए थे। चेल्सी फुटबॉल क्लब जिसे 'द ब्लूज' के उपनाम से जाना जाता है दुनिया के सबसे अमीर, सबसे बड़े और सबसे समर्थित फुटबॉल क्लबों में से एक है।