महिला क्रिकेट विश्व कप में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से

महिला क्रिकेट विश्व कप में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से

कोलंबो  [महामीडिया] महिला क्रिकेट विश्व कप के लीग स्टेज में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा। मैच श्रीलंका के होम ग्राउंड कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होना है जिसका टॉस 2:30 बजे होगा। न्यूजीलैंड की शुरुआत टूर्नामेंट में अच्छी नहीं रही। टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।  श्रीलंका को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। टीम को पहले मैच में भारत और तीसरे में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण रद्द रहा।

सम्बंधित ख़बरें