भारतीय टीम ने चार विकेट में 165 रन बनाये 

भारतीय टीम ने चार विकेट में 165 रन बनाये 

नई दिल्ली  [ महामीडिया]  भारतीय टीम ने 32 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं। केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेल्लालागे ने कॉट एंड बोल्ड किया। कप्तान रोहित शर्मा (53 रन), विराट कोहली (3 रन) और शुभमन गिल (19 रन) के विकेट भी लिए।
भारत के विकेट-
पहला: शुभमन गिल (19 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।
दूसरा : विराट कोहली (3 रन) : 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।
तीसरा : रोहित शर्मा (53 रन) : 16वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।
चौथा : केएल राहुल (39 रन) : 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने कॉट एंड बोल्ड किया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 67 बॉल पर 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दुनिथ वेल्लालागे ने गिल को बोल्ड करके तोड़ा।

सम्बंधित ख़बरें