नवीनतम
नीदरलैंड के खिलाफ नामीबिया ने आठ विकेट पर 156 रन बनाए
नई दिल्ली (महामीडिया): तेज गेंदबाज लोगान वान बीक की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप ग्रुप ए के मैच में मंगलवार को नामीबिया को आठ विकेट पर 156 रन पर रोक दिया । नामीबिया के लिये लोफ्टी इटोन (38 गेंद में 42 रन ) और सलामी बल्लेबाज जान फ्रायलिंक (26 गेंद में 30 रन ) ने दूसरे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी की। इनके अलावा जेजे स्मिट ने 15 गेंद में 22 रन बनाये । वहीं नीदरलैंड के लिये वान बीक ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो और बास डि लीडे ने 20 रन देकर दो विकेट लिये । स्पिनर आर्यन दत्त ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया ।
टी20 विश्व कप का अरूण जेटली स्टेडियम पर यह पहला मैच है लेकिन स्कूल की परीक्षा का समय और सप्ताह के बीच में होने से मैदान खाली ही पड़ा रहा । इसी मैदान पर 12 फरवरी को भारतीय टीम नामीबिया से खेलेगी ।