टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

भोपाल [महामीडिया]  दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में टूर्नामेंट के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर देखने को मिला। ग्रुप-डी के इस मैच के दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 6 गेंदों पर 23 रन बनाकर अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसरी, चौथी व पांचवीं गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए लेकिन आखिरी बॉल पर आउट हो गए।इससे पहले दूसरे सुपर ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने तीन छक्के लगाकर  दक्षिण अफ्रीका को 23 रन तक पहुंचाया था। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए थे जिसकी आखिरी गेंद पर स्टब्स ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया था।

 

सम्बंधित ख़बरें