रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला आज
वडोदरा [महामीडिया] महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में उतर रही है और उसे अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है।