भारतीय महिला हॉकी टीम जूनियर महिला विश्व कप के शीर्ष पर पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम जूनियर महिला विश्व कप के शीर्ष पर पहुंची

भोपाल [महामीडिया] हिना बानो और कनिका सिवाच की हैटट्रिक की बदौलत भारत ने सोमवार को नामीबिया को 13-0 से हराकर जूनियर महिला हाकी विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।हिना (35 वां , 35 वां, 45 वां मिनट) और कनिका (12 वां, 30 वां, 45 वां मिनट) के गोलों के अलावा साक्षी राणा (10 वां, 23 वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि बिनीमा धान (14 वां मिनट), सोनम (14 वां मिनट), साक्षी शुक्ला (27 वां मिनट), इशिका (36 वां मिनट) और मनीषा (60 वां मिनट) ने भी गोल किए। इस जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। भारत ने शुरुआती क्वार्टर में चार मिनट के अंदर चार गोल कर अपना दबदबा कायम करने के बाद नामीबिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

 

सम्बंधित ख़बरें