टी-20 विश्व कप के चौथे सुपर-8 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप के चौथे सुपर-8 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

मुंबई [महा मीडिया] टी-20 विश्व कप के चौथे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे पर 107 रन की जीत दर्ज की। इस मैच में 10 रिकॉर्ड और रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। इस मैच में कुल 31 छक्के लगे। यह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। पिछला रिकॉर्ड 30 सिक्स का था। जो 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड के मैच में बना था। यह मैच सिलहट में खेला गया था।

सम्बंधित ख़बरें