क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन
मुंबई [महामीडिया] क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर निधन हो गया। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका हालत बेहद खराब थी। लिवर कैंसर चौथे स्टेज पर पहुंच चुका था। उनको तबीयत खराब होने पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।