टी-20 विश्व कप में आज वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच मैच

टी-20 विश्व कप में आज वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच मैच

मुंबई [महा मीडिया] टी-20 विश्व कप में आज वेस्टइंडीज और जिम्बॉब्वे के बीच मैच होगा। दोनों टीमें सुपर-8 में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरु होगा।जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में दो वर्ल्ड चैंपियन टीमों ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। अब उसका अगला निशाना वेस्टइंडीज होगी जिसे 16 साल पहले 2010 में हरा चुकी है। यह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी एकमात्र जीत भी है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीती थी। उसका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं पेसर्स और स्पिनर्स ने भी अपना काम बखूबी किया है।

सम्बंधित ख़बरें