टी-20 विश्व कप की शुरुआत आज से
भोपाल [महामीडिया] आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है।पहली चुनौती अमेरिका की है, वहीं अमेरिका जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं।वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर लेफ्टी पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रोहित और कोहली को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा था।