नवीनतम
टी-20 विश्व कप में आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मैच
कोलंबो [महामीडिया] टी-20 विश्व कप का 12वां मैच आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा जिसका टॉस 6.30 बजे होना है।ग्रुप-ए में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच रहेगा। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के विरुद्ध पहला मैच 20वें ओवर में जीता था। वहीं अमेरिका ने होम टीम भारत को चैलेंज देने के बाद 29 रन से करीबी मुकाबला गंवा दिया था।