नवीनतम
टी-20 विश्व कप का मैच आज साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच
भोपाल [महामीडिया] टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का नौवां मुकाबला आज पिछली रनर-अप साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। ग्रुप-डी का यह दूसरा मैच है। दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एक बार वनडे में भिड़ी हैं। 2003 वर्ल्ड कप के उस मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से हराया था।वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को भारत से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कनाडा को इटली और नेपाल ने हराया था।