नवीनतम
टी-20 विश्व कप : जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
मुंबई [महा मीडिया] टी-20 विश्व कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराया। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार कंगारुओं को मात दी है। टीम ने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को लीग राउंड में हराया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। मैट रेनशॉ (65), मार्कस स्टोयनिस (6) ग्लेन मैक्सवेल (31), ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) आउट हो चुके हैं। वहीं, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25
जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप के 19वें मैच में 170 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं। ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टिम डेविड और कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल सके।जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।